Anshul Kamboj Unwanted Record: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने बीते सोमवार, 18 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ बेहद ही खराब गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 46 रन देकर सिर्फ एक विकेट चटकाया। गौरतलब है कि इस शर्मनाक प्रदर्शन के साथ ही अब वो एक अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 साल के अंशुल कंबोज साल 2026 के IPL में अब तक 30 छक्के लुटा चुके हैं। ये एक आईपीएल सीजन में किसी भी गेंदबाज़ द्वारा दिए गए तीसरे सर्वाधिक छक्के हैं। वो वानिन्दु हसरंगा, युजवेंद्र चहल और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाज़ों की बराबरी करके एक IPL में सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले तीसरे नंबर के गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक 46.2 ओवर गेंदबाज़ी की और 10.23 की इकोनॉमी से 474 रन दिए। इस दौरान वो 20 विकेट लेने में सफल रहे।

Advertisement

एक IPL सीजन में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज़

  • राशिद खान - 33 (2025)
  • मोहम्मद सिराज - 31 (2022)
  • वानिंदु हसरंगा - 30 (2022)
  • युजवेंद्र चहल - 30 (2024)
  • कगिसो रबाडा - 30 (2026)
  • अंशुल कंबोज - 30 (2026)*

याद दिला दें कि IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और मुकाबला खेलना है, जो कि गुरुवार, 21 मई को गुजरात टाइटंस के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में अंशुल कंबोज अपने कोटे के 4 ओवर में 4 छक्के खाते हैं, तो वो IPL के 19 साल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान (साल 2025 में 33 छक्के दिए थे) के नाम दर्ज है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने ही टॉस जीता और स्कोर बोर्ड पर 181 रनों का टारगेट टांग दिया। इसके जवाब में सनराइजर्स के लिए ईशान किशन (47 गेंदों पर 70 रन) और हेनरिक क्लासेन (26 गेंदों पर 47 रन) ने शानदार पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने 19 ओवर में ही 181 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार