5 अक्टूबर से क्रिकेट विश्व कप का आगाज होने वाला है और इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई पूर्व खिलाड़ियों ने बड़ी भविष्यवाणी करके उन चार टीमों को चुना है जो उनके अनुसार वर्ल्ड कप 2023 का सेमी-फाइनल और फाइनल खेल सकती हैं। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इरफान पठान ने उन चार टीमों का नाम बताया है जो उनके अनुसार भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में विजेता बनने की प्रबल दावेदार रहेंगी।

Advertisement

इरफान ने वर्ल्ड कप के लिए चार बेस्ट टीमों का चुनाव करते हुए भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का चुनाव किया। इरफान पठान का मानना है कि साउथ अफ्रीका आगामी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके सभी को हैरान कर सकती है। इरफान ने कहा, 'कुछ लोगों को लगता है कि साउथ अफ्रीका अच्छी टीम नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि वो अच्छी टीम है। उनके पास दो फिनिशर हैं। डेविड मिलर और क्लासेन। वो अच्छी टीम है और उनकी गेंदबाजी भी अच्छी है। उनके पास एक बल्लेबाज भी है जो गेंदबाजी कर सकता है एडेन मार्कराम।'

Advertisement

बता दें कि जहां एक तरफ इरफान पठान ने साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप जीतने का बड़ा दावेदार बताया है, वहीं उन्होंने चार टीमों का चुनाव करते हुए पाकिस्तान को नहीं चुना। शायद इरफान की यह बात पाकिस्तानी फैंस को पसंद ना आए, लेकिन एशिया कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब कहीं ना कहीं उनकी टीम की कमजोरी वर्ल्ड कप से पहले दुनिया के सामने आ चुकी है जिस पर उन्हें काम करना होगा।

Also Read: Live Score

बात करें अगर भारतीय टीम की तो विश्व कप से पहले भारत ने एशिया कप में विजेता का खिताब जीतकर खुद को विश्व कप का भी प्रबल दावेदार साबित कर दिया है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को ओडीआई सीरीज में 3-2 से हरा चुकी है यही वजह है उनके हौंसले भी ऊंचाईयों पर होंगे। ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इन सभी टीमों का प्रदर्शन विश्व कप में कैसा रहता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार