पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने अभी कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अपने बच्चे और पत्नी सफा बेग (Safa Baig) के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीर में इरफान पठान की पत्नी के चेहरे को धुंधला किया गया था। सफा बेग का धुंधला चेहरा देखकर फैंस इरफान पठान को ट्रोल कर रहे थे जिसपर इरफान पठान ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

इरफान पठान ने ट्विटर पर वही फोटो जिसपर वह ट्रोल हो रहे हैं उसे शेयर करते हुए  लिखा, 'यह तस्वीर मेरी क्वीन(पत्नी) ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद हमें बहुत नफरत मिल रही है। मुझे इस तस्वीर को यहां पर भी पोस्ट करने दो। मेरी पत्नी ने अपनी पसंद से इस तस्वीर को धुंधला किया है। और हाँ, मैं उसका मालिक नहीं उसका साथी हूं।'

Advertisement

बता दे कि इंस्टाग्राम पर कुछ यूजर्स इरफान पठान पर जानबूझकर अपनी पत्नी का चेहरा धुंधला करने का आरोप लगा रहे थे। यूजर्स के भद्दे कमेंट पढ़कर तंग आकर ही इरफान पठान ने सफाई पेश की है। बता दें कि इरफान पठान ने सफा बेग के साथ  2016 में निकाह किया था। दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और उनका एक प्यारा सा बेटा भी है। 

सफा और इरफान ने अपने बेटे का नाम इमरान खान पठान रखा है। इमरान खान को भी अपनी मां सफा के साथ कई तस्वीरों में देखा गया है। 28 फरवरी, 1994 को जन्मीं सफा बेग मिर्जा फारुख बेग की बेटी हैं। मिर्जा फारुख बेग सऊदी अरब के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। सफा सऊदी अरब की चर्चित मॉडल होने के साथ ही मीडिया इंडस्ट्री का बहुत ही पॉपुलर चेहरा भी रह चुकी हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार