24 अप्रैल, राजकोट (CRICKETNMORE) दुर्भाग्य से ड्वेन बावो के चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2017 से पूरी तरह से बाहर हो गए जिसके बाद गुजरात लायंस ने इरफान पठान को अपने टीम में शामिल कर लिया है। इसकी जानकारी इरफान पठान ने ट्विट करके दी है।
Advertisement
आईपीएल में इरफान पठान पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का हिस्सा थे लेकिन उन्हें केवल 1 मैच खेलने का मौका मिला था। इस बारके आईपीएल ऑक्शन में किसी भी ऑनर ने इरफान पठान को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
Advertisement
इस साल इरफान ने हाल ही में संपन्न हुए सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी में काफी प्रभावी परफॉर्मेंस की है। पठान ने 4 मैचों में 6.28 की इकोनॉमी के साथ 5 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में इरफान पठान ने अबतक 102 मैच में 1137 रन के साथ 80 विकेट चटकाए हैं।