भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों सिर्फ अपने खेल ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब उनका नाम टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ संकेतों ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
दरअसल, हाल ही में माहिरा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वो ब्लैक टैंक टॉप और जींस में नजर आईं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, लेकिन लोगों का ध्यान उनके कैप्शन से ज्यादा उनके हाथ में पहने हुए ब्रेसलेट पर गया। माहिरा ने एक ब्लैक कलर का प्लस साइन वाला ब्रेसलेट पहना हुआ था।
दिलचस्प बात ये रही कि लगभग उसी समय अभिषेक शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके हाथ में भी बिल्कुल वैसा ही प्लस साइन वाला ब्रेसलेट दिखाई दिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों पोस्ट को जोड़ना शुरू कर दिया और डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। फैंस का कहना है कि एक जैसे ब्रेसलेट पहनना और लगभग एक ही समय पर तस्वीरें पोस्ट करना सिर्फ संयोग नहीं हो सकता।
हालांकि ये भी संभव है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हों या फिर ये महज एक फैशन एक्सेसरी हो। फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक के हाथ में यह ब्रेसलेट देखा गया हो। आईपीएल 2026 के दौरान भी वो कई मैचों में यही ब्रेसलेट पहने नजर आए थे। इसी वजह से अब फैंस इस पूरे मामले को और ज्यादा दिलचस्प मान रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
अगर माहिरा शर्मा की बात करें तो वो टीवी और पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वो कई म्यूजिक वीडियो, टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा 'बिग बॉस 13' में उनकी मौजूदगी ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई थी। फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन सच क्या है, इसका जवाब सिर्फ अभिषेक और माहिरा ही दे सकते हैं।