हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) को शुक्रवार (3 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। 12 साल बाद ऐसा हुआ है जब इस मैदान पर केकेआर ने मुंबई को मात दी।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर ने वेंकटेश अय्यर (70) और मनीष पांडे (42) की पारियों के दम पर 19.5 ओवर में 169 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई 18.5 ओवर में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें सूर्यकुमार यादव (56) ने शानदार अर्धशतक लगाया।

 
Advertisement

मुंबई की 11 मैच में यह आठवीं हार है और टीम की प्लेऑफ की राह अब बहुत मुश्किल हो गई है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर काबिज है। 

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है?

मुंबई इंडियंस के फिलहाल 6 पॉइंट्स हैं और अभी भी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। मुंबई को अपने बाकी बचे तीन मैच जितने होंगे, जिससे उसके कुल पॉइंट्स 12 हो जाएंगे। मुंबई के आखिरी तीन मैच सनराइजर्स हैदराबाद, केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने हैं। इन मैच में बड़ी जीत के बाद मुंबई को दूसरे टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। 

प्लेऑफ के लिए मुंबई को चाहिए की राजस्थान रॉयल्स अपने बाकी बचे सारे मैच जीते और केकआर की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स औऱ गुजरात टाइटंस को हरा दे। चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ की टीम 12 पॉइंट्स से आगे ना जा सके।

Advertisement

Also Read: Live Score

मुंबई को अपना अगला मैच सोमवार (6 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ही खेलना है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार