IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में डेब्यू कर रहे ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। ईशान किशन बैखोफ होकर बल्लेबाजी कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बना डाले।

Advertisement

ईशान ने अपनी आतिशी पारी में 28 गेंदों पर ही अर्द्धशतक पूरा कर लिया। इस अर्द्धशतक के साथ ही वो टी-20 क्रिकेट में डेब्यू मैच में अर्द्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही वो अपने डेब्यू मैच में चार छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Advertisement

22 साल के ईशान किशन कितने बेखौफ थे इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना 50 छक्का मारकर पूरा किया था। आदिल रशिद की गेंद पर उन्होंने बिना डरे छक्का लगाया और अपना अर्धशतक बनाया। ईशान किशन को ऐसा करता देखकर विराट कोहली भी खुदको उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

विराट कोहली ईशान किशन के पास गए और उनके हैल्मेट पर पंच करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली है। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार