MI vs CSK: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। पिछले कुछ मुकाबलों से बेरंग दिख रहे किशन को पहले ही ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) ने क्लीन बोल्ड कर दिया। 

Advertisement

ओवर की पांचवीं गेंद पर मुकेश ने ओवर द विकेट यॉर्कर गेंद एकदम ऑफ स्टंप की लाइन में पैरों पर डाली। जिसका किशन के पास कोई जवाब नहीं था। इस गेंद को खेलने के चक्कर में किशन चारों खाने चित्त हो गए। 139.8 Kmph की यह यॉर्कर इतनी शानदार थी, स्टंप हवा में दो बार घुम गई।  

Advertisement

बता दें कि इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी किशन ने शुरूआती दो मैच में अर्धशतक जड़े, लेकिन उसके बाद उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। किशन ने 7 मैच में 21.83 की औसत से 191 रन बनाए हैं। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्छी नहीं रही और मुकेश चौधरी ने पारी की दूसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित भी 0 के स्कोर पर आउट हो गए। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी भारतीय गेंदबाज ने दोनों ओपनिंग बल्लेबाज को 0 पर आउट किया है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार