दलीप ट्रॉफी 2025 से पहले ईशान किशन की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का एक अहम खिलाड़ी, जो मोहम्मद शमी के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण में अहम भूमिका निभा सकता था, टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। इस अचानक हुए बदलाव से टीम की रणनीति पर भी असर पड़ सकता है।

Advertisement

भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप 28 अगस्त से 11 सितंबर तक बेंगलुरु में होने वाले दलीप ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के बाद उन्हें कुछ असहजता महसूस हो रही है, जिसकी वजह से वो छह टीमों के इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

आकाश दीप ने इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट खेलकर 13 विकेट झटके थे और उन्हें पिछले हफ़्ते ईस्ट ज़ोन की टीम में चुना गया था। अब उनकी जगह असम के तेज़ गेंदबाज़ मुख़्तार हुसैन टीम में शामिल होंगे। मुख़्तार ने अभी तक 40 फ़र्स्ट-क्लास मैच खेलकर 132 विकेट झटके हैं और 580 रन भी बनाए हैं।

ईस्ट ज़ोन की कप्तानी ईशान किशन करेंगे, जबकि गेंदबाज़ी की कमान मोहम्मद शमी संभालेंगे। शमी को बंगाल के मुक़ेश कुमार का साथ मिलेगा। हालांकि, आकाश दीप के बाहर होने की सही वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिटनेस से जुड़ी हो सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ईस्ट ज़ोन टीम: ईशान किशन (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), संदीप पटनायक, विराट सिंह, दिनेश दास, श्रीदम पॉल, शरनदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जायसवाल, मुक़ेश कुमार, मुख़्तार हुसैन, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय: आशीर्वाद स्वैन, वैभव सूर्यवंशी, स्वास्तिक समल, सुदीप कृष्ण घरामी, राहुल सिंह।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार