रोहित शर्मा अपने जन्म दिन को लेकर बोले, दिन मिलाजुला रहा

Updated: Fri, May 01 2020 21:15 IST
Rohit Sharma (IANS)

मुंबई, 1 मई| रोहित शर्मा बीते गुरुवार को 33 साल के हो गए और इस दिन लोगों ने रोहित को जमकर जन्म दिन की बधाइयां दीं, लेकिन रोहित के जन्म दिन के दिन ही भारत ने ऋषि कपूर जैसा अभिनेता खो दिया। ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले एक और बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का भी निधन हो गया था। इसी के साथ गुरुवार को ही देर शाम भारतीय फुटबाल के महान खिलाड़ी सुबिमल चुन्नी गोस्वामी का भी निधन हो गया। चुन्नी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेले थे।

रोहित ने शुक्रवार को ट्वीटर पर बधाइयों का जवाब देते हुए लिखा, "आप सभी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरा दिन मिलाजुला रहा क्योंकि हमने सिनेमा जगत के दो सितारों को खो दिया। मैं सिर्फ यही दुआ कर सकता हूं कि जिंदगी सामान्य हो और हम अपने प्यारे लोगों के साथ समय बिताएं।"

रोहित ने इस बंद के समय में अपने मुंबई के घर में पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ जन्मदिन मनाया।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें