Jacob Duffy Unwanted Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा और टीम ने 9 विकेट खोकर 720 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

जैकब डफी की भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। उन्होंने अपने 33 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 201 रन खर्च किए। वह न्यूजीलैंड की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं, जैकब डफी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक स्पेल में 200 से ज्यादा रन दिए हैं, जहां प्रति गेंद औसतन एक से ज्यादा रन बने। उनसे पहले पाकिस्तान के गेंदबाज जाहिद महमूद ने 2022 में रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ 33 ओवरों में 235 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

चौथे दिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 153 गेंदों का सामना करते हुए 128 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 79 गेंदों में 78 रन बनाए। अंशुल कंबोज ने 38 रनों का योगदान दिया, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 24 रन बनाए।

भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार एक पारी में 700 रनों का आंकड़ा पार किया। भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही 720 रन भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

भारत की ओर से टॉप 5 बल्लेबाजों ने पहली बार विदेशी सरजमीं पर एक पारी में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। टीम भारत द्वारा ली गई 352 रनों की बढ़त से अभी भी 233 रन पीछे है।

Also Read: LIVE Cricket Score

 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार