आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले में जेक फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। इस मैच में मैकगर्क ने सिर्फ 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इस दौरान दिल्ली के इस धाकड़ बल्लेबाज ने जसप्रीत बुमराह को भी रिमांड में ले लिया।

Advertisement

पहले ओवर में 19 रन पड़ने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दूसरे ओवर की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को दी लेकिन इस ओवर में भी मैकगर्क ने अपना आक्रामक अंदाज़ नहीं छोड़ा और बुमराह के ओवर की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया। बुमराह ने स्लोअर गेंद डाली लेकिन मैकगर्क पहले से ही तैयार थे और उन्होंने आराम से इस गेंद पर छक्का जड़ दिया। बुमराह के ओवर की ये पहली गेंद नो बॉल भी थी जिसके चलते बिना किसी गेंद के 7 रन तो बने ही साथ ही अगली गेंद फ्री हिट भी मिल गई।

Advertisement

अगली गेंद पर भी मैकगर्क ने चौका मारकर मुंबई के खेमे में हड़कंप मचा दिया और इसके बाद इस ओवर में एक और चौका जड़कर कुल 18 रन लूट लिए। मैकगर्क ने बुमराह की पिटाई जिस तरह से की उसे देखकर हर कोई स्तब्ध था। आप इस दूसरे ओवर का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस ने अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए गेराल्ड कोएत्ज़ी की जगह ल्यूक वुड को शामिल किया। दिल्ली की टीम ने भी दो बदलाव करते हुए शॉ और एनरिक नॉर्टजे की जगह कुशाग्र और लिज़ाद विलियम्स को शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स जहां अंक तालिका में छठे स्थान पर है, वहीं मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार