जेम्स एंडरसन (James Anderson) भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके है लेकिन दिग्गज गेंदबाज अभी भी घरेलू क्रिकेट में जादुई गेंदें फेंक रहे हैं। 42 साल के एंडरसन फिलहाल लंकाशायर के साथ इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में खेल रहे है और अभी भी उनकी गेंदों में जादू बरकरार है। एंडरसन ने लंकाशायर के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया है

Advertisement

उन्होंने काउंटी क्रिकेट में वापसी करते हुए बेहतरीन गेंद पर  डर्बीशायर के बल्लेबाज कैलेब ज्वेल को क्लीन बोल्ड किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
लंकाशायर ने पहली पारी 458 रन का विशाल स्कोर बनाया और जेम्स एंडरसन नई गेंद डालने उतरे और उन्होंने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। 

Advertisement

एंडरसन की अंदर आती गेंद पर कैलेब ज्वेल फ्रंट फुट पर डिफेंड करने गए, लेकिन गेंद डिफेंस को भेदते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। दूसरे दिन के खेल के दौरान उन्होंने ज्वेल के अलावा दूसरे ओपनर डेविड लॉयड को भी अपना शिकार बनाया ।

एंडरसन पिछले साल से इंग्लैंड की कोचिंग टीम का हिस्सा थे। अनुभवी तेज गेंदबाज को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने गेंदबाजी सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया था, लेकिन भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले एंडरसन टीम से लंकाशायर के साथ जुड़ गए। अनफिट होने के चलते वह लंकाशायर के लिए कई मैच नहीं खेल पाए। 

बता दें कि एंडरसन का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहतरीन रहा है, उन्होंने 39 टेस्ट मैच में 25.47 की औसत से 149 विकेट लिए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं औऱ उनके नाम कुल 708 विकेट दर्ज है। वहीं वह दुनिया के इकलौते तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 700 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार