भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली के इस फैसले पर उनके बल्लेबाज खरे नहीं उतरे और एक के बाद एक केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा ने अपना विकेट गंवा दिया।

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा काफी टाइम से ऑफ साइड के बाहर जाती हुई गेंद पर स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे हैं। जेम्स एंडरसन ने पुजारा की इसी कमी को भुनाया और उन्हें आउट कर दिया। पांचवे ओवर की पहली गेंद पर 39 साल के एंडरसन की घूमती गेंद पर पुजारा गलती से बल्ला लगा बैठे और विकेट के पीछे अपना कैच थमा दिया।

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद स्लिप पर फील्डिंग कर रहे उनके कप्तान जो रूट का एक्सप्रेशन देखने लायक था। जो रूट स्लिप पर ही झूम उठे थे। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ली की जगह डेविड मलान को शामिल किया है।

भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजार, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहममद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: रोरी बर्न्‍स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जोए रूट (कप्तान) , जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम करेन, क्रैग ओवरटोन, ओली रॉबिंसन और जेम्स एंडरसन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार