लंदन, 2 मार्च (Cricketnmore)। इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। एंडरसन का मानना है कि टी-20 क्रिकेट से ज्यादा कमाई होने के कारण युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से दूर हो सकते हैं।

Advertisement

बीबीसी ने एंडरसन के हवाले से बताया, "मैं प्रार्थना करता हूं कि खिलाड़ियों में टेस्ट क्रिकेट को लेकर प्रेम बरकरार रहे।"

Advertisement

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद और बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने क्रिकेट के सीमित ओवर के प्रारूप को अधिक समय देने के लिए पिछले महीने इंग्लैंड की प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने से इनकार कर दिया था।

जेम्स एंडरसन ने कहा, "विश्व में जिस तरह की क्रिकेट हो रही है और जितनी टी-20 क्रिकेट खेली जा रही है, उससे यह डर है कि कई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से दूर हो सकते हैं।"

रशीद और हेल्स अपने क्लब के लिए केवल सीमित ओवर वाले क्रिकेट मैच खेलेंगे।

एंडरसन ने कहा, "खिलाड़ियों को यह लग सकता है कि अगर उन्हें क्रिकेट में करियर बनाना है तो टी-20 क्रिकेट ही उनके लिए एकमात्र रास्ता है। इसमें आपको फील्ड पर कम समय बिताना होता है और यह शरीर एवं दिमाग के लिए भी आसान है।"

Advertisement

एंडरसन ने कहा, "खिलाड़ी इससे अधिक कमाई भी कर सकते हैं, जो इन्हें क्रिकेट के सीमित ओवर के प्रारूप की ओर अधिक आकर्षित करता है।"

IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार