आईपीएल 2023 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हरा दिया। कोलकाता को हराकर सीएसके ने टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत पूरी की और अब एमएस धोनी की टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। 235 रन बनाने के बाद सीएसके के गेंदबाजों ने भी शानदार काम किया लेकिन जब केकेआर के बल्लेबाज जेसन रॉय बैटिंग कर रहे थे तब केकेआर की टीम मैच में वापसी करती दिख रही थी।

Advertisement

जेसन रॉय इस मैच में पांचवें ओवर में बैटिंग करने उतरे और 26 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेल डाली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 5 छक्के लगाकर माही की टेंशन बढ़ा दी थी। पूरे मैच में यही वो पल था जब केकेआर की टीम लड़ती हुई दिखी। जेसन रॉय सीएसके के हर गेंद के ओवर में चौके-छक्के लगा रहे थे। लेकिन तभी माही ने अपने ट्रंप कार्ड महेश थीक्षणा को गेंद दी और थीक्षणा ने रॉय को क्लीन बोल्ड करके केकेआर की बची हुई उम्मीदों को भी खत्म कर दिया।

Advertisement

थीक्षणा ने रॉय को 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि, मजे की बात ये थी कि इस ओवर की पहली दो गेंदों पर थीक्षणा रॉय से 2 चौके खा चुके थे और रॉय उन पर हावी नजर आ रहे थे लेकिन तीसरी गेंद थीक्षणा ने यॉर्कर लेंग्थ पर डाली, जिसका रॉय के पास कोई जवाब नहीं था और वो क्लीन बोल्ड हो गए। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जेसन रॉय का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे के बल्ले से निकले। उन्होंने 29 गेंद में 6 चौको और 5 छक्कों की मदद से 71* रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 24 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। उनके अलावा डेवोन कॉनवे ने 40 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार