Paarl Royals vs Durban Super Giants: पर्ल रॉयल्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान जेसन रॉय (Jason Roy) बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। Viljoen की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने से पहले जेसन रॉय 12 गेंदों पर महज 3 रन बनाकर स्ट्रगल कर रहे थे। पारी के 13वीं गेंद पर जेसन रॉय को विल्जोएन ( Hardus Viljoen) ने क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि, जेसन रॉय जिस तरह से क्लीन बोल्ड हुए वो देखते बनता था।

Advertisement

विल्जोएन की गेंद काफी ज्यादा नीचे रही थी जिसे जेसन रॉय पढ़ ना सके थे। विल्जोएन ने गेंद की लेंथ को छोटी किया जिसे पढ़ने में रॉय पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुए थे। एक तो गेंद उठी नहीं दूसरा जेसन रॉय अपनी क्रीज में पूरी तरह से फंस गए थे।

Advertisement

जेसन रॉय गेंद को खेलने के चक्कर में अपना संतुलन भी खो बैठते हैं। क्लीन बोल्ड होने के बाद जेसन रॉय को निराश मन और झुके कंधे के साथ पवेलियन जाते हुए देखा गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो Durban Super Giants की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

जोस बटलर और जेसन रॉय दोनों ही शुरुआती ओवरों में स्ट्रगल करते हुए नजर आए। जहां जेसन रॉय 3 रन बनाकर आउट हुए वहीं जोस बटलर 27 गेंदो पर 35 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठते हैं। खबर लिखे जाने तक Wihan Lubbe और Dane Vilas क्रीज पर मौजूद हैं। पर्ल रॉयल्स की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। विल्जोएन के अलावा केशव महाराज के खाते में 1 विकेट आया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार