जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को 240 रनों की जरूरत है। इस टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने कड़ा संघर्ष दिखाया और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान काफी बार खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली और उन्हीं में से एक बार जसप्रीत बुमराह और मार्को जानसेन भी भिड़ गए।

Advertisement

अपना महज दूसरा टेस्ट खेल रहे मार्को जानसेन ने सीनियर जसप्रीत बुमराह पर पहले तो जमकर बाउंसर्स की बारिश की और इस दौरान जब बुमराह ने उन बाउंसर्स का आक्रामक होकर सामना किया तो जानसेन बौखला गए और बेहद शांत स्वभाव के माने जाने वाले बुमराह से भिड़ गए।

Advertisement

ये दोनों खिलाड़ी पिछले सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच कहासुनी काफी आगे तक बढ़ गई। जब जानसेन ने बुमराह को घूरकर देखा और कुछ बोला तब बुमराह ने भी अपने पैर पीछे नहीं खींचे और वो भी पिच के बीच में जाकर जानसेन से भिड़ गए। इसके बाद अंपायर्स को बीच में आकर मामले को शांत करना पड़ा।

इस घटना के बाद बुमराह ने अगले ओवर में कगिसो रबाडा को एक छक्का भी जड़ा। ये छक्का लगाने के बाद बुमराह में और जोश भर गया और उनकी निगाहें मार्को जानसेन को ढूंढती हुई नजर आई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार