आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में मुंबई की टीम ने 99 रनों के बड़े अंतर से आसान सी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की रेस में वापसी भी कर ली। वैसे इस मैच के दौरान बेशक दोनों टीमों के खिलाड़ियों में ज़ोरदार टक्कर देखने को मिली लेकिन मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में मस्ती करते हुए नजर आए।

Advertisement

इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारत के दो तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज एक दूसरे के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो क्लिप में, बुमराह को सिराज के बालों को लेकर उन्हें छेड़ते हुए देखा जा सकता है। बुमराह असल में मज़ाक में सिराज को बाल कटवाने का सुझाव देते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, इससे पहले वीडियो की शुरुआत में सिराज भी बुमराह के मज़े लेते हुए कहते हैं, तुझे घर की याद नहीं आई जस्सी। इस क्लिप को मुंबई इंडियंस ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “DSP सिर्फ़ जस्सी भाई पर भरोसा करते हैं।” बता दें कि सिराज को अक्टूबर 2024 में तेलंगाना में मानद डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (DSP) नियुक्त किया गया था, जो भारत की 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीत में उनकी अहम भूमिका का सम्मान था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि जीटी और एमआई मैच के बाद अंकतालिका में निचले क्रम की टीमों में बड़ा बदलाव आया है। पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 जीत के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स पांच मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। जीटी 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे,जबकि जीटी को हराने के बाद एमआई 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर आई गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार