आईपीएल की सफलतम टीम मुंबई इंडियंस (MI) एक बार फिर से ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सबकुछ झोंकती हुई नजर आएगी। इस टीम के दो स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह पर एक बार फिर से सभी कि निगाहें होंगी लेकिन आईपीएल के दूसरे हाफ से पहले ये दोनों खिलाड़ी किसी और कारण से सुर्खियों में हैं।

Advertisement

ये दोनों खिलाड़ी इस समय अपनी-अपनी पत्नियों के साथ क्वारंटीन में हैं लेकिन अपने होटल रूम की बालकनी से इन दोनों की मज़ेदाकर बातचीत ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में अंतिम टेस्ट रद्द होने के बाद, दोनों टीमों के खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात में अपनी- अपनी टीमों में शामिल होने के लिए क्वारंटीन में चले गए थे।

Advertisement

मुंबई फ्रैंचाइज़ी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की  है जिसमें बुमराह और यादव को अपनी-अपनी बालकनियों से बात करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने दोनों के बीच बातचीत का अंदेशा लगाने की भी कोशिश की है।

मुंबई इंडियंस ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "अहो! तुमच्य कडे पाणि येतंय का? (अरे, क्या तुम्हारे घर में पानी है), सूर्या शायद हां।"

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह दोनों अपना क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं और उन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे चरण से पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी है। आईपीएल 2021 का यूएई लेग 19 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें गत चैंपियन तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार