Jasprit Bumrah Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 69वां मुकाबला रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच आइकॉनिक स्टेडियम वानखेड़े में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत के महान तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह टी20 फॉर्मेट के सबसे माहिर गेंदबाज़ों में से एक हैं, जो कि इस फॉर्मेट में 283 मैच खेलकर 349 विकेट चटका चुके हैं। खास बात ये है कि अगर जसप्रीत बुमराह आज वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का एक विकेट भी चटकाते हैं, तो भी वो T20 में अपने 350 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज़ और तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

फिलहाल युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार (तेज गेंदबाज़) ने ही ये कारनामा किया है। युजी के नाम 342 मैचों में 394 विकेट दर्ज हैं, वहीं भुवी ने 330 टी20 मैचों में 359 विकेट लिए हैं।

टी20 क्रिकेट में बतौर भारतीय सर्वाधिक विकेट

  • युजवेंद्र चहल - 342 मैचों में 394 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार - 330 मैचों में 359 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह - 283 मैचों में 349 विकेट
  • पीयूष चावला - 305 मैचों में 327 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन - 33 मैचों में 317 विकेट

ये भी जान लीजिए कि जसप्रीत बुमराह (158 मैचों में 187 विकेट) को IPL में सर्वाधिक टॉप-5 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में शामिल होने के लिए सिर्फ 1 विकेट की दरकार है। वो रविचंद्रन अश्विन (221 मैचों में 187 विकेट) को पीछे छोड़कर ये पायदान हासिल कर सकते हैं।फिलहाल IPL में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 187-187 विकेट लिए हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में भी सबसे ऊपर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 188 IPL मैचों में 233 विकेट झटके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वाड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिन्ज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, दानिश मलेवार, मयंक मारकंडे, अश्विनी कुमार, महिपाल लोमरोर, रुचित अहीर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार