भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्नट टेस्ट की दूसरी पारी में एक बार फिर से दुनिया को ये बता दिया कि क्यों उन्हें इस समय सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कहा जाता है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के डेब्यूटेंट सैम कोंस्टस ने बुमराह के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई अतरंगी शॉट्स लगाए थे और वो काफी सफल भी रहे थे लेकिन जब दूसरी बार बुमराह उनके सामने आए तो कोंस्टस की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई।

Advertisement

दूसरी पारी में कोंस्टस बुंमराह की धुन पर नाचते हुए दिखे और आखिरकार बुमराह ने सातवें ओवर में कोंस्टस को चारों खाने चित्त करते हुए बोल्ड कर दिया। ये सातवें ओवर की तीसरी बॉल थी जिसका कोंस्टस के पास कोई जवाब नहीं था। बुमराह की 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ऑफ स्टंप पर पड़ने के बाद सीम हुई और कोंस्टस के पैड-बैट के बीच से निकलती हुई स्टंप्स में जा घुसी और कोंस्टस की कहानी खत्म हो गई।

Advertisement

कोंस्टस को बोल्ड करने के बाद बुमराह का सेलिब्रेशन भी देखने लायक था। आमतौर पर बुमराह को ऐसा सेलिब्रेशन करते हुए बहुत कम देखा जाता है लेकिन उनका ये सेलिब्रेशन कोंस्टस और ऑस्ट्रेलियाई समर्थकों को जवाब था कि वो ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। बुमराह की इस शानदार गेंद और उनके सेलिब्रेशन को आप नीचे देख सकते हैं।

इस टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 474 रनों के जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 369 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए नीतीश रेड्डी ने शानदार शतक लगाया लेकिन उनके शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 105 रनों की बढ़त लेने में सफल रही। अब इस टेस्ट मैच की दशा और दिशा दोनों टीमों की दूसरी पारी तय करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार