केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 210 रन पर ऑलआउट करने के साथ ही भारत ने 13 रनों की लीड हासिल कर ली। इस टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी की और पांच विकेट लेकर भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। बुमराह की पांच विकेटों में एक विकेट मार्को जेनसन का भी था जिन्होंने जोहानिसबर्ग टेस्ट में बुमराह से पंगा लिया था।

Advertisement

इस टेस्ट में जब जेनसन बल्लेबाज़ी के लिए आए तो विराट ने गेंद बुमराह को थमाने में एक भी सेकेंड बर्बाद नहीं किया। इसके बाद वही जंग शुरु हुई जो दूसरे टेस्ट के दौरान शुरू हुई थी लेकिन इस बार बेबस बुमराह नहीं जेनसन थे। बुमराह की तेज़ रफ्तार बाउंसर्स ने उन्हें बेबस कर दिया और आखिरकार 63वें ओवर की दूसरी गेंद पर उनका काम तमाम हो गया।

Advertisement

बुमराह ने जेनसन को चारों खाने चित्त करते हुए स्टंप्स उखाड़ कर रख दी और इसके बाद ना तो बुमराह के चेहरे पर कोई स्माइल दिखी और ना ही उन्होंने विकेट का जश्न मनाया। जश्न मनाने की जगह वो बस जेनसन को घूरते ही रहे और शायद उनकी आंखें जेनसन को यही कह रही थी कि तुमने गलत इंसान से पंगा ले लिया।

जेनसन के आउट होते ही कप्तान विराट भी पूरे जोश में नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और भारतीय फैंस बुमराह के इस रिएक्शन पर काफी कमेंट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार