भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में 191 रनों पर ऑलआउट कर दिया। एक समय पाकिस्तानी टीम 300 के आसपास जाती दिख रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मिडल ओवर्स में शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए जबकि मोहम्मद रिजवान ने आउट होने से पहले 49 रन बनाए।

Advertisement

ऐसा लग रहा था कि रिजवान एक बार फिर से बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन जसप्रीत बुमराह की ड्रीम बॉल ने उनके और पाकिस्तानी फैंस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जसप्रीत बुमराह की ये गेंद 34वें ओवर में देखने को मिली। जब ओवर की आखिरी गेंद परबुमराह ने उंगलियां फेरते हुए स्लोअर गेंद डाली जिसे रिजवान बिल्कुल भी पढ़ नहीं पाए और गेंद उनकी स्टंप्स में जा घुसी।

Advertisement

क्लीन बोल्ड होने के बाद रिजवान के होश फाख्ता हो चुके थे जबकि जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली का जश्न देखने लायक था। इस शानदार विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। इस मैच की बात करें तो पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ढेर हो गई। एक समय पाकिस्तान का स्कोर पर 2 विकेट के नुकसान पर 155 रन था, लेकिन टीम के आखिरी 8 विकेट सिर्फ 36 रन के अंदर गिर गए। 

Also Read: Live Score

भारत के लिए इस मैच में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट विकेट लिए। भारत को इस वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए 192 रनों की दरकार होगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तानी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर पाएंगे या टीम इंडिया आसानी से इन रनों को चेज़ कर लेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार