3 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। एडेलिड में खेले गए पहले टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा।  भारतीय चीम के पहली पारी में 358 रनों पर सिमटने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कम अनुभवी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम को 500 से ज्यादा रन दे दिए। 

Advertisement

सीए इलेवन ने हैरी निल्सन की शानदार शतक से 544 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में ऐसी खतरनाक यॉर्कर फेंकी जिससे देखकर सब दंग रह गए। बुमराह 150वें ओवर में गेंदबाजी करने आए औऱ 152वें ओवर में उन्होंने आखिरी विकेट लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी खत्म कर दी। 

सीए के लिए जैक्सन कोलमैन और ल्यूक रॉबिंस ने 10वें विकेट के लिए 65 रन जोड़े। लेकिन बुमराह ने अपने बेहतरीन यॉर्कर से कोलमैन का ऑफ स्टम्प उड़ा दिया। 

भारतीय टीम एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। बुमराह की इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन के लिए जगह बिल्कुल पक्की है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार