क्रिकेट एक ऐसा खेला है जिसमें कमेंट्री काफी अहम रोल निभाती है। धोनी द्वारा सिक्स लगाकर विश्व कप जीतने और युवराज सिंह के 6 छक्कों पर रवि शास्त्री की कमेंट्री को शायद ही कोई फैन भूला हो। इस आर्टिकल में  हम चर्चा कर रहे हैं 5 ऐसे फेमस कमेंटेटर की सैलरी के बारे में जिनको फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा: पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ी की हिंदी कमेंट्री को बच्चे और बूढ़े सभी पसंद करते हैं। आकाश चोपड़ा कमेंट्री से हर सीरीज में 35 से 40 लाख रुपए तक की सैलरी लेते हैं। आकाश चोपड़ा की केवल कमेंट्री से ही कमाई तकरीबन 8 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है।

Advertisement

जतिन सप्रू: 36 साल के जतिन सप्रू को स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट के लिए होस्ट और कमेंट्री करते हुए देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जतिन सप्रू की नेट वर्थ 7 मिलियन है। वहीं एक मैच के लिए उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपए की सैलरी मिलती है। जतिन सप्रू की सालाना इनकम 1.75 करोड़ रुपए आकी गई है।

संजय मांजरेकर: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर भी कमेंट्री में जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय मांजरेकर एक सीरीज में कमेंट्री करने के लिए  40 लाख रुपए की सैलरी लेते हैं। वहीं लगभग 7.40 करोड़ रुपए की इनकम वह सालाना जनरेट करते हैं।

Advertisement

सुनील गावस्कर: दिग्गज सुनील गावस्कर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में कमेंट्री करते हैं। सुनील गावस्कर एक मैच में कमेंट्री करने के लिए 4 से 4.5 लाख तक रुपए बतौर सैलरी लेते हैं। कमेंट्री से सुनील गावस्कर सालाना लगभग 7.43 करोड़ की कमाई करते हैं।

हर्षा भोगले: हिंदी और इंग्लिश दोनों में पारंगत हर्षा भोगले कमेंट्री से सालाना 8 करोड़ की कमाई करते हैं। हर्षा भोगले एक मैच में कमेंट्री करने के लिए तकरीबन 4.5 से 5 लाख रुपए की सैलरी लेते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार