टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज जंयत यादव ने शादी कर ली है। 31 साल के जयंत यादव ने दिशा संग शादी के बंधन में बंधने के साथ ही अपने जीवन में नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने जयंत यादव और दिशा की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

Advertisement

युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर करते हुए जयंत यादव और दिशा को शुभकामनाएं दी हैं। जयंत यादव शादी की पोशाक में काफी जंच भी रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और जयदेव उनादकट ने शादी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जयंत मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं और मुंबई की टीम ने उन्हें रिटने करने का भी फैसला किया है।

Advertisement

वहीं अगर जयंत यादव के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो जयंत ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 1 वनडे में शिरकत की है। टेस्ट मैचों में जयंत ने गेंद के साथ ही बल्ले से भी कमाल किया है। 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में उन्होंने 45.6 की शानदार औसत से 228 रन बनाए हैं वहीं 11 विकेट लिए हैं।

जयंत यादव के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक भी दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने 14 आईपीएल मैचों में भी शिरकत की है हालांकि वह क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में इतने कामयाब ना हो सके और आईपीएल में उनके नाम महज 6 विकेट हैं। उम्मीद की जा रही है कि जयंत आईपीएल 2021 में अपनी गेंदबाजी से कुछ कमाल जरूर करेंगे। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार