Jaydev Unadkat World Record: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2026) का 126वां मुकाबला तमिलनाडु और सौराष्ट्र (Tamil Nadu vs Saurashtra) के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उनादकट ने गेंदबाज़ी से नहीं, बल्कि बल्लेबाज़ी से इतिहास रचा है।
जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास: इंदौर के मैदान पर 35 वर्षीय उनादकट नंबर-11 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे। इस पॉजिशन पर भी उनादकट ने बेखौफ बैटिंग की और 26 गेंदों पर 3 चौके 2 छक्के लगाकर 40 रन बनाए। गौर करें कि जयदेव उनाकदकट की 40 रनों की पारी टी20 क्रिकेट में नंबर-11 की पॉजिशन पर खेली गई सबसे बड़ी पारी बन गईं है।
उन्होंने डैनी ब्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 2020 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए 18 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने ये रन होबार्ट हेरिकेंस के सामने बनाए थे। अब ये World Record जयदेव उनादकट के नाम दर्ज हो गया है।
टी20 में नंबर-11 पर सबसे बड़ी पारी
- जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र) - 26 गेंदों पर 40 रन बनाम तमिलनाडु (साल 2026)
- डैनी ब्रिग्स (एडिलेड स्ट्राइकर्स) – 18 गेंदों पर 35* रन बनाम होबार्ट हरिकेन्स (साल 2020)
- डोमिनिक ड्रेक्स (सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स) – 14 गेंदों पर 34* रन बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स (साल 2019)
- खालिद अहमदी (बेल्जियम) – 18 गेंदों पर 31* रन बनाम माल्टा (साल 2021)
- मुजीब उर रहमान (ब्रिस्बेन हीट) – 22 गेंदों पर 27 रन बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स (साल 2018)
बताते चलें कि तमिलनाडु के सामने जयदेव उनादकट ने पूरे 4 ओवर गेंदबाज़ी भी की और 36 रन देकर 1 विकेट झटका। वो अब तक 224 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें उनादकट ने कुल 271 विकेट चटकाए और 624 रन ठोके। उनके नाम टी20 में एक अर्धशतक भी दर्ज है।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच का हाल: इंदौर के मैदान पर सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर तमिलनाडु को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया जिसके बाद उन्होंने स्कोर बोर्ड पर 192 रन टांगे। इसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम 16.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और आखिर में 154 रनों पर ऑल आउट हुई। तो ऐसे तमिलनाडु ने SMAT का ये मुकाबला 38 रनों से जीतकर अपने नाम किया।