इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने नॉटिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) को आउट कर इतिहास रच दिया। राहुल टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन का 620वां शिकार बने। 

Advertisement

163वां टेस्ट मैच खेल रहे एंडरसन अब सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में भारत के अनिल कुंबले (Anil Kumnle) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कुंबले ने अपने करियर में खेले गए 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

टेस्ट में विकेट के मामले में एंडरसन अब श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न से ही पीछे है। मुरलीधरन के नाम 800 औऱ वॉर्न के नाम 708 विकेट दर्ज हैं। एंडरसन दुनिया के इकलौते तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में 600 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।  

बता दें कि दूसरे दिन के खेल के दौरान एंडरसन ने लगातार दो गेंदों में चेतेश्वर पुजारा (4) औऱ विराट कोहली (0) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

 दो साल बाद टेस्ट प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे राहुल ने 214 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार