नई दिल्ली, 15 अक्टूबर | अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने उस नियम को हटा दिया, जिसके बूते इसी साल खेले गए विश्व कप फाइनस के विजेता का फैसला हुआ। इस नियम के तहत उप-विजेता बनी न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जिम्मी नीशम ने इस पर आईसीसी की टांग खिंचाई की।

Advertisement

नीशम ने ट्वीट किया, "एजेंडा में अगला कदम: टाइटेनिक पर आइस स्पोटर्स के लिए अच्छी दूरबीन।" इस ट्वीट के साथ नीशम ने उस स्टोरी का लिंक भी लगाया है जिसमें इस आईसीसी द्वारा इस नियम को हटाने की खबर है।

Advertisement

विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मैच 50 ओवरों में टाई रहा था और इसके बाद सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा था। जिसके बाद फैसला इस बात पर निकला था कि किस टीम ने मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाई हैं। यहां इंग्लैंड टीम बाजी मार ले गई थी और पहली बार विश्व विजेता बनी थी।

आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति ने सोमवार को फैसला किया कि वह सुपर ओवर के नियम को जारी रखेगी और ज्यादा बाउंड्री मारने वाले नियम को हटा देगी।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "क्रिकेट समिति और सीईसी (आईसीसी चीफ एक्जीक्यूटिव कमेटी) ने इस बात पर सहमति जाहिर की है कि सुपर ओवर उत्साहजनक और खेल का फैसला करने के लिए सही है, इसलिए यह वनडे और टी-20 विश्व कप में बना रहेगा।"

बयान में कहा गया है, "ग्रुप दौर में अगर सुपर ओवर टाई रहता है तो मैच टाई ही रहेगा। सेमीफाइनल और फाइनल में सुपर ओवर के नियमों में एक बदलाव किया गया है कि जब तक एक टीम जीत नहीं जाती तब तक सुपर ओवर जारी रहेगा।"

Advertisement

विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के मुकाबले ज्यादा बाउंड्री लागने के कारण विश्व विजेता बना दिया गया था। इस नियम की काफी आलोचना हुई थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार