2021 BlackClash Rugby vs Cricket: न्यूजीलैंड में क्रिकेट खिलाड़ियों और रग्बी की टीम के बीच 20 ओवर का एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस मैच में खिलाड़ियों से ज्यादा सुर्खिया न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जिमी नीशम ने बटोरीं। जिमी नीशम इस मैच में बतौर खिलाड़ी नहीं बल्की बतौर अंपयार नजर आए थे। नीशम अपने इस नए अवतार से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

Advertisement

मालूम हो कि हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने आईपीएल 2021 के लिए जिमी नीशम को रिलीज कर दिया है। अब वह पंजाब की टीम से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं अगर इस प्रदर्शनी मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों मे 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे।

Advertisement

पीटर फुल्टन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 89 रन बनाए थे। 190 रन का पीछा करने उतरी रग्बी की टीम ने भी सधी हुई शुरुआत की और डेनियल विटोरी, जैकब ओरम जैसे खिलाड़ियों से सजी टीम को जीत के लिए नाकों चने चबवा दिए। यह मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर तक गया था।

हालांकि इस मैच को टीम रग्बी ने 3 रन से गंवा दिया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए टीम रग्बी को 7 रनों की जरूरत थी लेकिन विटोरी की गेंद पर बल्लेबाज गेंद को ढंग से कनेक्ट करने में नाकाम रहे और गेंद सीमा रेखा पार न कर सकी। इस मैच के रोमांच ने सभी फैंस को काफी प्रभावित किया है।   

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार