आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने एक दिलचस्प चैलेंज के दौरान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का नाम चुना। खास बात यह रही कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इस खिलाड़ी को सबसे बेहतरीन बताया।

Advertisement

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया जितेश शर्मा का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने ‘दिस ऑर दैट’ चैलेंज खेलते हुए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का चुनाव किया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को बुलाने और टीम की रणनीति तय करने में जुटी हुई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में जितेश शर्मा अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह टीम के उपकप्तान भी हैं और पिछले सीजन में जब रजत पाटीदार उपलब्ध नहीं थे, तब उन्होंने कुछ मौकों पर टीम की कप्तानी भी संभाली थी।

इस चैलेंज की शुरुआत ब्रेंडन मैकुलम और कुमार संगकारा के नाम से हुई, जहां जितेश शर्मा ने संगकारा को चुना। इसके बाद उन्होंने चौंकाते हुए संगकारा की जगह केएल राहुल को बेहतर विकेटकीपर बताया।

इसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत का नाम चुना और आखिर में जिस खिलाड़ी पर आकर उन्होंने अपनी पसंद पक्की की, वह थे ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट। गिलक्रिस्ट को चुनते हुए जितेश ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, जिनमें मार्क बाउचर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स और खुद उनका नाम भी शामिल था।

जितेश शर्मा ने कहा कि एडम गिलक्रिस्ट उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका को एक नई पहचान दी। उनके मुताबिक पहले अक्सर ऐसा देखा जाता था कि विकेटकीपर बल्लेबाजी में ज्यादा प्रभाव नहीं डालते थे या फिर बल्लेबाज पार्ट-टाइम विकेटकीपिंग करते थे, लेकिन गिलक्रिस्ट ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जितेश ने यह भी कहा कि गिलक्रिस्ट की आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग उन्हें काफी प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि जब भी वह अकेले बैठकर गिलक्रिस्ट की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के वीडियो देखते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होती है और उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार