पोर्वोरिम, 24 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश में चुने गए जीवनजोत सिंह की दोहरी शतकीय पारी (नाबाद 215) के दम पर पंजाब ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-डी में गोवा के खिलाफ जारी मैच में स्टम्प्स तक दो विकेट के नुकसान पर 396 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के लिए इस पारी में अनमोलप्रीत सिंह (नाबाद 103) ने भी शतकीय पारी खेली है। 

Advertisement

पंजाब ने पहले ही ओवर में मनन वोहरा के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। वोहरा अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद कप्तान जीवनजोत ने उदय कौल (66) के साथ 160 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की। इसी स्कोर पर कौल आउट हो गए। 

Advertisement

जीवनजोत ने इसके बाद अनमोलप्रीत के साथ 236 रनों की बेहतरीन दोहरी शतकीय साझेदारी कर बिना कोई और विकेट गंवाए दिन का खेल समाप्त होने तक टीम को 396 के स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

इस पारी में गोवा के लिए पंजाब के दोनों विकेट रितुराज सिंह ने लिए। 

टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में सूरत के लालाभाई कांट्रैक्टर स्टेडियम में खेले गए मैच में पीयूष चावला (92/5) और हार्दिक पटेल (57/3) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर गुजरात ने जम्मू एवं कश्मीर की पहली पारी 261 रनों पर ही समेट दी। 

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू एवं कश्मीर की टीम ने अहमद बैंडी (54) और शुभम खजूरिया (54) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन 111 के कुल स्कोर पर इन दोनों के विकेट गंवाने के साथ ही टीम लड़खड़ा गई और 261 रन के स्कोर पर सिमट कर रह गई। 

Advertisement

मुंबई ने ग्रुप-सी में तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पृथ्वी शॉ (123) की शतकीय पारी के दम पर पहले दिन मंगलवार का खेल समाप्त होने तक सात विकेट खोकर 314 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है। 

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जारी इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में पृथ्वी के अलावा, श्रेयस अय्यर (57) और आदित्य तारे (53) की अर्धशतकीय पारियों ने भी अहम भूमिका निभाई। 

इस मैच में तमिलनाडु के लिए विजय शंकर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं रविचंद्रन अश्विन और यो महेश को दो-दो सफलता हासिल हुई है। 

Advertisement

झारखंड ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी में जारी मैच में अपने गेंदबाजों सन्नी गुप्ता (67/4) और जसकरन सिंह (52/3) की अच्छी गेंदबाजी की मदद से हरियाणा को 208 के स्कोर पर समेट दिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा ने चैतन्य बिशनोई ( नाबाद 61) और शुभम रोहिल्ला (52) के अच्छे प्रदर्शन से अपनी पहली पारी की अच्छी शुरुआत की। 87 के स्कोर पर रोहिल्ला के आउट होने के बाद एक छोर पर टीम की पारी संभालने की कोशिश करने वाले बिशनोई को बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला और हरियाणा की पारी 208 रनों पर सिमट गई। बिशनोई नाबाद लौटे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार