इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को सोमवार को आईसीसी 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया। रूट ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन, श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को हराकर यह सम्मान हासिल किया। रूट ने कहा, "मैं आईसीसी 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अविश्वसनीय रूप अच्छा महसूस कर रहा हूं। दुनियाभर के कई अद्भुत खिलाड़ियों के साथ एक ही लिस्ट में होने पर बहुत गर्व है। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना बहुत मायने रखता है। मैं परिवार, टीम के साथियों और कोचों को पूरे साल हमारे समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।"

Advertisement

2021 में रूट ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वह एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में 1700 से अधिक रन बनाने वाले इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ मोहम्मद युसूफ और सर विवियन रिचर्डस हैं। हालांकि, इंग्लैंड ने 2021 में 15 में से केवल चार टेस्ट जीते, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में एशेज हारना और भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शामिल है।"

Advertisement

चाहे एशिया में हो या घरेलू परिस्थितियों में और विभिन्न गेंदबाजी आक्रमणों के खिलाफ, रूट ने कई उत्कृष्ट पारियां खेली हैं। श्रीलंका के खिलाफ गाले में और चेन्नई में भारत के खिलाफ उनके दोहरे शतक के बाद लॉर्डस में उसी फॉर्म के साथ नाबाद 180 रन की पारी खेली थी, जिससे लंबे समय तक इन पारियों की चर्चा की जाएगी।"

रूट ने गेंद के साथ-साथ 14 विकेट लिए, जिसमें अहमदाबाद में गुलाबी गेंद के टेस्ट में पांच विकेट शामिल थे। रूट ने भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट 2021 में अपने सबसे यादगार प्रदर्शनों में से एक के रूप में चुना है।

उन्होंने कहा, "अगर एक शतक जिसे मैं वास्तव में पसंद करूंगा, वह है चेन्नई में भारत के खिलाफ लगाया गया शतक, जो श्रृंखला का पहला टेस्ट और मेरा सौवां मैच भी था। यह कुछ ऐसा है जो मेरे दिमाग में लंबे समय तक रहेगा। उम्मीद है कि और भी कई ऐसी शानदार पारियां इस साल आने वाली है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार