Pakistan vs England 1st Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान शतक जड़कर इतिहास रच दिया। रूट का इस फॉर्मेट में यह 35वां शतक है औऱ इस पारी के दौरान वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस शतकीय पारी में कुक ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

गावस्कर औऱ लारा को पछाड़ा

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जो रूट ने सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने औऱ यूनिस खान को पछाड़ दिया है। अब उनके 147 टेस्ट की 286 पारियों में 35 शतक हो गए हैं। वहीं गावस्कर,लारा,जयवर्धने औऱ यूनिस के नाम 34-34 शतक दर्ज हैं। 

राहुल द्रविड़ की बराबरी की

टेस्ट में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ के साथ रूट संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आए गए हैं। रूट का यह 99वां पचास प्लस स्कोर है और द्रविड़ के नाम भी इतने ही पचास प्लस स्कोर दर्ज हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (119) पहले, जैक कैलिस (103) और रिकी पोंटिंग (103) संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। 

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 3904 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 556 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद इंग्लैंड का पलटवार शानदार रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार