एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जैक क्रॉली (Zak Crawley) और जो रूट (Joe Root) का तूफान ऑस्ट्रेलिया को अपने साथ उड़ाकर ले गया। इन दोनों के बीच 206 रनों की तेज़ साझेदारी हुई जिसने ऑस्ट्रेलिया को लगभग मैच से बाहर कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 72 ओवर में 4 विकेट खोकर 384 रन बना लिए हैं और अब मेजबान टीम की बढ़त 67 रन की हो चुकी है।

Advertisement

पिछले 1-2 साल से जिस बैज़बॉल की बात हो रही थी इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को वो बैज़बॉल इस टेस्ट के दूसरे दिन दिखा दिया जब पूरे दिन में इंग्लैंड ने साढ़े पांच से भी ज्यादा के रनरेट से रन बनाए। इस दौरान जो रूट भी काफी आक्रामक मुद्रा में खेले और उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। हालांकि जब लग रहा था कि रूट का एक और शतक लोडिंग है तभी वो बदकिस्मत रहे और एक काफी नीची गेंद पर बोल्ड हो गए।

Advertisement

रूट ने दूसरे दिन जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखकर आप कह सकते हैं कि वो इस तरह से ही आउट हो सकते थे। जोश हेज़लवुड इंग्लिश पारी का 62वां ओवर करने के लिए आए और ओवर की पहली ही गेंद पर रूट की गिल्लियां बिखेर दी। ये गेंद इतनी नीची थी कि रूट कुछ नहीं कर पाए और आउट होने के बाद उनकी निराशा सबकुछ बयां कर रही थी। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रूट ने आउट होने से पहले 95 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 84 रन बनाए और अपनी टीम को एक मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड के हाथ में अभी भी 6 विकेट हैं और उनके पास 67 रनों की लीड भी है ऐसे में तीसरे दिन अगर इंग्लिश टीम ऑलआउट नहीं हुई तो ये मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों से निकला समझो। फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से बारिश पर निर्भर हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार