होबार्ट में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने बाज़ी मार ली। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 146 रन से हराकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 4-0 से जीत ली। इस टेस्ट में भी इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी ने धोखा दे दिया और पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी होने के बावजूद पूरी टीम ने 10 विकेट सिर्फ 124 रनों पर गंवा दिए। यानि देखा जाए तो 56 रनों पर ही इंग्लिश टीम ने अपने 10 विकेट गंवा दिए।

Advertisement

इस टेस्ट में भी इंग्लिश टीम की उम्मीदें उनके कप्तान जो रूट पर टिकी थी लेकिन जो रूट इस सीरीज की तरह इस पारी में भी नाकाम रहे और आउट होने के बाद उनके चेहरे पर जो मुस्कान दिखी वो उनके अंदर छिपे दर्द को बयां करने के लिए काफी थी क्योंकि वो स्माइल करने के अलावा कुछ और कर भी नहीं सकते थे।

Advertisement

रूट को स्कॉट बोलैंड ने एक ऐसी गेंद पर आउट किया जो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ को आउट कर सकती थी। 32वें ओवर की चौथी गेंद काफी नीची रही और रूट के बल्ले के नीचे से निकल कर स्टंप्स पर जा लगी। रूट क्लीन बोल्ड हो चुके थे और बोल्ड होने के बाद वो स्माइल के अलावा कुछ और नहीं कर सकते थे। 

उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं, इंग्लिश टीम की फज़ीहत होनी भी शुरू हो गई है क्योंकि 4-0 से हार के बाद उनकी कप्तानी भी रडार पर आ चुकी है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता रूट के साथ आगे बढ़ते हैं या कप्तानी का कोई और विकल्प तलाशा जाता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार