Joe Root Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज़ जो रूट (Joe Root) न्यूजीलैंड के सामने लॉर्ड्स टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए और अपनी दो इनिंग (08 गेंदों पर 01 रन और 19 गेंदों पर 08 रन) में सिर्फ 09 रन जोड़ने में सफल हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद जो रूट ने इतिहास रच दिया है और एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
दरअसल, 35 वर्षीय जो रूट लॉर्ड्स टेस्ट में जैसे ही अपनी दूसरी इनिंग में बैटिंग करने मैदान पर उतरे, वैसे ही वो 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए जिन्होंने टेस्ट इंटरनेशनल में 300 इनिंग खेलने का कारनामा किया है। उनसे पहले सिर्फ महान सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 300 या उससे ज्यादा इनिंग खेली।
टेस्ट में सर्वाधिक इनिंग खेलने वाले खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर (भारत) - 329 इनिंग
- जो रूट (इंग्लैंड) - 300 इनिंग
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 257 इनिंग
- जैक कैलिस (आईसीसी/साउथ अफ्रीका) - 166 इनिंग
- राहुल द्रविड़ (आईसीसी/भारत) - 286 इनिंग
ये भी पढ़ें: Kane Williamson ने करिश्मे को दिया अंजाम, स्लिप पर एक हाथ से पकड़ा Ben Stokes का बवाल कैच
बात करें अगर इंग्लैंड-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट की तो लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा है जिसके जवाब में न्यूजीलैंड सिर्फ 36 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो चुकी है। उन्हें जीत हासिल करने के लिए 218 रनों की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: ICC Women's T20 World Cup 2026 में बन सकते हैं ये 5 महारिकॉर्ड, कैप्टन Harmanpreet Kaur भी रचेंगी इतिहास
ऐसी है दोनों टीमें
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, गस एटकिंसन, शोएब बशीर।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्क।