इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) नए कप्तान की तलाश में जुटा हुआ है और ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक जो रूट इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

Advertisement

'द एथलेटिक' की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी पाकिस्तान के खिलाफ अगस्त में शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने का ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि वह अगले साल घर में खेली जाने वाली एशेज टेस्ट सीरीज 2027 तक टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं।

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जो रूट ने इंग्लैंड की कप्तानी की थी। उस मुकाबले में बेन स्टोक्स टीम के कर्फ्यू तोड़ने और गस एटकिंसन के साथ नाइटक्लब विवाद में शामिल होने के कारण एक मैच के लिए निलंबित थे। हालांकि उस टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

तीसरे टेस्ट में स्टोक्स और गस एटकिंसन दोनों की वापसी हुई, लेकिन उसी दौरान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया। इसके बाद माना जा रहा था कि टेस्ट टीम के उपकप्तान और सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक को टेस्ट टीम की कमान मिल सकती है। लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

जो रूट इससे पहले 2017 से 2022 तक इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 64 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की और 27 मुकाबलों में जीत दिलाई। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के कठिन दौरों के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हैरी ब्रूक को इंग्लैंड का भविष्य का कप्तान माना जा रहा है, लेकिन फिलहाल बोर्ड चाहता है कि वह अपनी बल्लेबाजी पर पूरा ध्यान दें। इसी वजह से अनुभवी जो रूट को एक बार फिर टेस्ट टीम की जिम्मेदारी सौंपने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार