Joe Root के निशाने पर हैं रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर के दो बड़े रिकॉर्ड, मैनचेस्टर टेस्ट में रच सकते हैं यह इतिहास

Updated: Thu, Jul 17 2025 20:35 IST
Image Source: Google

Joe Root Record: जो रूट एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बनाने के बेहद करीब हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ की नजर अब दो दिग्गजों रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स पर है। मैनचेस्टर टेस्ट में रूट के पास सुनहरा मौका होगा इतिहास रचने का। अगर वह यहां बड़ा कारनामा कर जाते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में उनका कद और भी ऊंचा हो जाएगा। 

इंग्लैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज़ और वर्ल्ड नंबर 1 टेस्ट बैटर जो रूट की निगाहें अब मैनचेस्टर टेस्ट में रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने पर होंगी। 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में रूट बल्ले से कमाल करते हैं तो दो बड़े रिकॉर्ड उनके नाम हो सकते हैं।

पिछले मैच में लॉर्ड्स टेस्ट में रूट ने इंग्लैंड के लिए दोनों पारियों में टॉप स्कोर किया था। उन्होंने पहली पारी में 199 गेंदों पर 104 रन ठोके थे और दूसरी में भी 40 रन बनाए। इंग्लैंड की 22 रन की जीत में उनका योगदान अहम रहा था।

अब मैनचेस्टर टेस्ट में अगर रूट ने 120 या उससे ज्यादा रन बना लिए तो वह ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13,378 रन) को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। रूट के अभी 156 टेस्ट में 13,259 रन हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

  1. खिलाड़ी                  रन
  2. सचिन तेंदुलकर       15,921 रन
  3. रिकी पोंटिंग            13,378 रन
  4. जैक्स कैलिस           13,289 रन
  5. राहुल द्रविड़            13,288 रन
  6. जो रूट                  13,259 रन

इतना ही नहीं, अगर वह इस टेस्ट में दो अर्धशतक जमा लेते हैं तो वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 68 फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे। फिलहाल रूट के नाम 66 अर्धशतक दर्ज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

  1. खिलाड़ी                        अर्धशतक
  2. सचिन तेंदुलकर             68 अर्धशतक
  3. जो रूट                         66 अर्धशतक
  4. शिवनारायण चंद्रपॉल      66 अर्धशतक
  5. राहुल द्रविड़                   63 अर्धशतक
  6. एलन बॉर्डर                    63 अर्धशतक
Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है और रूट की नजरें न सिर्फ रिकॉर्ड पर होंगी, बल्कि वो चाहेंगे कि इस मैच को जीतकर इंग्लैंड सीरीज भी अपने नाम करे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें