India vs England ODI Series: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) भारत के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल भारत-इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है,जो 1-1 की बराबरी पर है और दो टेस्ट अभी खेले जाने बाकी है। इसके बाद पांच टी-20 औऱ तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी।

Advertisement

टेस्ट सीरीज के समापन के बाद 12 से 20 मार्च के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 23 से 28 मार्च तक तीन मैच की वनडे सीरीज होगी। रूट को टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जगह नहीं मिली है और वनडे टीम में भी उन्हें जगह मिलना मुश्किल लग रहा है।

Advertisement

डेली मेल में छपी खबर के अनुसार, “ टेस्ट सीरीज के समापन के बाद इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के तहत टेस्ट कप्तान जो रूट को आराम दिया जाना तय है। इसके अलावा ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) को भी आराम दिया जाएगा।”

बायो-बबल में अंदर-बाहर होने में होने वाली परेशानी के चलते इंग्लैंड बोर्ड वनडे में भी उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दे सकता है, जिन्हें टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है। ऐसे में रूट को जगह मिलती नहीं दिख रही है।

इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के अलावा इंग्लैंड को 18 टेस्ट मैच भी खेलने हैं। ऐसे में इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट एक से ज्यादा फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों को रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम दे रहा है।

इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ हुए सीरीज में बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया था। वहीं भारत के खिलाफ एक टेस्ट के बाद जोस बटलर और दूसरे टेस्ट के बाद मोइन अली को भी बाकी मैचों में आराम दिया गया है।

Advertisement

रूट टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म हैं और इस साल खेले गए चार टेस्ट मैच में 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ 228 और 186 रनों की पारी के बाद भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में रूट ने 218 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार