Joe Root Record: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs SL 1st ODI) मंगलवार, 22 सितंबर को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट पर खेला जाएगा। गौतरलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट (Joe Root) एक ऐसा मुकाम हासिल कर सकते हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल पर आज तक इंग्लैंड का कोई क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका है।
इतिहास रचेंगे जो रूट: 35 वर्षीय जो रूट इंग्लैंड के महान क्रिकेटरों में शामिल हैं। वो अपने देश के लिए अब तक 169 वनडे में 14,278 रन, 192 वनडे में 7,826 रन और 32 टी20 इंटरनेशनल में 893 रन बना चुके हैं। कुल मिलाकर रूट ने अब तक 393 इंटरनेशनल मैचों की 520 पारियों में 22,997 रन जोड़े हैं।
खास बात ये है कि अब जो रूट श्रीलंका के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट पर होने वाले पहले वनडे मुकाबले महज़ 3 रन बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 23,000 रन पूरे कर सकते हैं। वो ये मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ आठवें और इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर होंगे। इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज़ ने ये मुकाम हासिल नहीं किया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन
- सचिन तेंदुलकर - 664 मैचों की 782 मैचों पारियों में 34,357 रन
- विराट कोहली - 562 मैचों की 629 पारियों में 28,359 रन
- कुमार संगाकारा - 594 मैचों की 666 पारियों में 23,016 रन
- रिकी पोंटिंग - 560 मैचों की 668 पारियों में 27,483 रन
- महेला जयवर्धने - 652 मैचों की 725 पारियों में 25,957 रन
- जैक्स कैलिस - 519 मैचों की 617 पारियों में 25,534 रन
- राहुल द्रविड़ - 509 मैचों की 605 पारियों में 24,208 रन
- जो रूट - 393 मैचों की 520 पारियों में 22,997 रन
बताते चलें कि इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए बेन डकेट के साथ टॉम बैंटन ओपनिंग करेंगे। इंग्लैंड की XI में अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद को जगह नहीं मिली है।
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर औऱ जोश टंग।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड ODI टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सॉनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।