England vs Sri Lanka 3rd Test: sइंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट (Joe Root Test Catch) ने श्रीलंका के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट में फील्डिंग का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रूट ने तीसरे दिन के खेल के दौरान शानदार बल्लेबाजी कर रहे कामिंदु मेंडिस का कैच लपका। 

Advertisement

कामिंदु की कैच के साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  

Advertisement

रूट के अब टेस्ट क्रिकेट में 201 कैच हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में जैक कैलिस को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 200 कैच दर्ज हैं। 210 कैच के साथ राहुल द्रविड़ पहले और 205 के साथ महेला जयवर्धने दूसरे नंबर पर हैं। 

हालांकि रूट इस मुकाबले में बल्लेबाजी में पहली पारी में 13 रन बनाए थे। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने कप्तान ओली पोप के 154 रन और बेन डकेट की 86 रन की पारी के दम पर 325 रन बनाए। श्रीलंका के लिए पहली पारी में मिलन रत्नायके ने 3 विकेट, विश्वा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने 2-2 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 263 रन पर सिमट गई, जिससे इंग्लैंड को 62 रन की बढ़त मिली। जिसमें कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 69 रन, कामिंदु मेंडिस और पथुम निसांका ने 64-64 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में पहली पारी में  ओली स्टोन और जोश हल ने 3-3 विकेट, क्रिस वोक्स ने 2 विकेट और शोएब बशीर ने 1 विकेट अपने खाते में डाले।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार