India vs England 2nd ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में शानदार विजयी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। टीम को आगे रखते हुए रूट ने अपना शतक पूरा नहीं किया और 133 गेंदों में नौ चौकों की बदौलत 99 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड भी बना दिया है।

Advertisement

149 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में वह इंग्लैंड के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं, जो चार बार 90 से 99 के स्कोर के बीच में नाबाद पवेलियन लौटे हैं। इससे पहले रूट अपने इंटरनेशनल करियर में दो बार 90 रन के स्कोर पर और एक बार 91 रन के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

उनसे पहले एलन बॉर्डर, हर्शल गिब्स, इंजमाम उल हक, जैक कैलिस और मोहम्मद यूसुफ इस लिस्ट में शामिल है।।

इसके अलावा वह इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन हैं, जो वनडे इंटरनेशनल में 99 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। रूट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्हें छठी बार यह सम्मान मिला है। वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले इंग्लिश क्रिकेटर बन गए हैं।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम 44 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों में 66 रन और विराट कोहली ने 66 गेंदों में 65 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 125 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गवा दिए थे। लेकिन रूट ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को जीत की दहलीत पार कराई। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार