भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया लेकिन इसके बावजूद इयोन मॉर्गन की टीम ने भारत को 8 विकेट से आसानी से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, इस मैच के दौरान बेंच पर बैठे मोईन अली हंसी के पात्र बनते हुए नजर आए।

Advertisement

पहला टी-20 मैच समाप्त होने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी एक दूसरे को बधाई दे रहे थे और तभी खुशी के माहौल में आर्चर आदिल राशिद को गले लगाते हुए दिखे लेकिन आर्चर ने राशिद के पीछे खड़े मोइन अली को नजरअंदाज कर दिया।

Advertisement

इंग्लिश स्पिन ऑलराउंडर ने सोचा कि आर्चर उनके साथ हाथ मिलाएंगे लेकिन बाद में आर्चर ने राशिद को तो गले लगा लिया लेकिन मोइन अली से हाथ नहीं मिलाया जबकि मोईन अपना हाथ हवा में लिए ही खड़े रह गए। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम ने पांच मैचों की सीरीज में बढ़त ले ली है और अब इंग्लैंड का मकसद होगा कि दूसरे वनडे को जीतकर भारत के सीरीज में वापसी के सभी दरवाजे बंद कर दिए जाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार