Jofra Archer: साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाली SA20 लीग की शुरुआत हो चुकी है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच सीजन का पहला मैच खेला जा रहा है। MI केपटाउन के कप्तान राशिद खान ने टॉस के वक्त जब जोफ्रा आर्चर की वापसी की घोषणा की तो इस खबर ने फैंस में उत्साह भर दिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लगभग 18 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर को मैदान पर देखने के लिए फैंस की आंखे तरस गई थीं और उन्होंने अपनी वापसी के दौरान फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में कहर बरपाते हुए ओवर की तीसरी गेंद पर विहान लुबे को आउट किया। जोफ्रा आर्चर ने इस विकेट के साथ एक सटीक मेडेन ओवर फेंका और दिखाया कि अभी भी गेंद उन्हीं के इशारों पर नाचती है।

Advertisement

विहान लुबे जोफ्रा आर्चर की गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचान के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठते हैं। जोफ्रा आर्चर की वापसी से ना केवल MI केपटाउन के चेहरे पर खुशी लौटी है बल्कि आईपीएल में भी वो मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो एमआई केपटाउन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पार्ल रॉयल्स की टीम MI केपटाउन की शानदार गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रही है खबर लिखे जाने तक रॉयल्स की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार