आईपीएल 2026 में अपनी बैटिंग से धमाका करने वाले टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी हर मैच के साथ अपने फैंस की गिनती बढ़ाते जा रहे हैं। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में उनकी 97 रनों की पारी ने तो हर किसी को उनका दीवाना बना दिया और अब उनके फैंस भी ये सोच रहे हैं कि अगर उन्हें कोई बॉलर रोके तो रोके कैसे।
हालांकि, एलिमिनेटर मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर से भी ऐसा ही एक सवाल पूछा गया लेकिन आर्चर भी अभी कोई राज़ खोलने को तैयार नहीं हैं। सनराइज़र्स हैदराबाद पर राजस्थान रॉयल्स की 47 रनों की शानदार जीत के बाद, आर्चर से वो सवाल पूछा गया जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता था। कमेंटेटर दीपदासगुप्ता ने आर्चर से पूछा, "आप वैभव सूर्यवंशी को ठीक कहां गेंदबाज़ी करते?"
इंग्लैंड के इस तेज़ गेंदबाज़ ने मुस्कुराते हुए एक मज़ेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं आपको IPL के बाद बताऊंगा।"
Does Jofra Archer really have the secret to stop Vaibhav Sooryavanshi?
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Scorecard https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/MN65hq2gH9
इस मैच की बात करें तो 244 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत भी तेज रही, लेकिन टीम ने पावरप्ले के अंदर ही चार बड़े विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रन बनाए। इसके बाद स्मरण रविचंद्रन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ट्रेविस हेड ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके।
Also Read: LIVE Cricket Score
मध्य ओवरों में नितीश कुमार रेड्डी ने 30 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि सलिस अरोड़ा ने 21 गेंदों में 35 रन की पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया। हालांकि राजस्थान के गेंदबाज लगातार विकेट निकालते रहे और SRH की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है, जहां अब उसका मुकाबला शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 में सफर यहीं समाप्त हो गया