रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस की इस हालत के पीछे आईपीएल 2022 मेगाऑक्शन के दौरान उनकी खराब रणनीति रही है। आईपीएल 2022 में मुंबई ने ट्रेंट बोल्ट, डिकॉक जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा और कुछ ऐसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर लिया जिसका खामियाजा उन्हें अब उठाना पड़ रहा है। इस आर्टिकल में शामिल है उन 3 खिलाड़ियों का नाम जिनको खरीदकर मुंबई ने बहुत बड़ी गलती कर दी है।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव चोटिल जोफ्रा आर्चर पर खेलकर बड़ी गलती कर दी। जोफ्रा आर्चर को रोहित शर्मा की टीम MI ने 8 करोड़ रुपए में ये जानते हुए खरीदा कि वो आईपीएल 2022 में नहीं खेलने वाले हैं। जोफ्रा आर्चर क्रिकेट से लंबे समय से दूर हैं ऐसे में अगले सीजन में भी आकर वो कमाल कर दें इस बात की संभावना काफी कम है।

Advertisement

मुरुगन अश्विन: 31 साल के मुरुगन अश्विन को लेकर मुंबई ने बड़ी गलती कर दी। राहुल चाहर आईपीएल में मुंबई के लिए काफी कामयाब थे ऐसे में मुंबई को ऑक्शन में उनपर ही बोली लगाने पर ज्यादा फोकस करना चाहिए था ना कि उनके रिप्लेसमेंट पर। आईपीएल 2022 में 6 मैचों में मुरुगन अश्विन ने केवल 6 ही विकेट लिए हैं।

टाइमल मिल्स: ट्रेंट बोल्ट की रिप्लेसमेंट के रूप में अगर कोई आपसे सवाल पूछे कि क्या आप टाइमल मिल्स को लेंगे? तो ज्यादातर लोगों का जवाब ना होगा। लेकिन, मुंबई इंडियंस की टीम से ऑक्शन में यही गलती हो गई। टाइमल मिल्स आईपीएल 2022 में पूरी तरह से फीके रहे हैं और विपक्षी बल्लेबाज जमकर उनकी पिटाई भी कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार