कोलंबो, 13 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जॉन लुईस को अपना प्रमुख बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। वह अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप तक इस पद पर रहेंगे।
Advertisement
लुईस थिलन समरवीरा की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल नवंबर में टीम का बल्लेबाज कोच चुना गया था। लुईस न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान श्रीलंकाई टीम से जुड़ेंगे।
Advertisement
43 वर्षीय लुईस इससे पहले डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के कोच थे जिनके मार्गदर्शन में टीम ने 2013 में चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। लुईस श्रीलंका के प्रमुख कोच चुंद्रिका रथरुसिंगा के साथ मिलकर काम करेंगे। श्रीलंका ने हाल ही में स्टीव रिक्सन को फील्डिंग कोच नियुक्त किया था।