जेसन रॉय (Jason Roy) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की ओपनिंग जोड़ी ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शतकीय साझेदारी कर इतिहास रच दिया। रॉय-बेयरस्टो की जोड़ी ने मिलकर 16.3 ओवरों में पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने रॉय को रनआउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 

इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

Advertisement

रॉय और बेयरस्टो की यह वनडे में इंग्लैंड के लिए 13वीं शतकीय साझेदारी है। इसके साथ दोनों ने इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी ने सिर्फ 47 पारियों में यह कारनामा किया है। 

Advertisement

इस मामले में दोनों ने जो रूट और इयोन मोर्गन की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा। रूट और मोर्गन ने मिलकर इंग्लैंड के लिए 75 वनडे पारियों में 12 शतकीय साझेदारी की है।    

गिलक्रिस्ट-हेडन की बराबरी की

रॉय-बेयरस्टो की यह भारत के खिलाफ लगातार तीसरी शतकीय साझेदारी है। 2019 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाप हुए मुकाबले में दोनों ने भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े थे। इसके बाद पहले वनडे में इस जोड़ी ने 14.2 ओवरों में 135 रनों की साझेदारी की थी। 

इन दोनों से पहले एडम गिलक्रिस्ट औऱ मैथ्यू हेडन की जोड़ी ने ही भारत के खिलाफ ये कारनामा किया है। इन दोनों ने 2003 में भारत के खिलाफ लगाता 3 वनडे में शतकीय साझेदारी की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार